MP Weather : 23 जुलाई तक वर्षा का दौर, आज 21 जिलों में भारी बारिश -वज्रपात-मेघगर्जन का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, इसकी वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है। अगले 5 दिन तक मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश और कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश भी हो सकती है।
rj weather update

MP Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से मध्य प्रदेश में फिलहाल 23-24 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 21 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है। सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगोन, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट में भारी बारीश का अलर्ट जारी किया गया है। 21, 22 और 23 जुलाई को भी ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।इस दौरान 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • आज शनिवार को रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, भिंड, मुरैना, डिंडौरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और पांढुर्ना में भारी बारिश होने की संभावना है। ग्वालियर समेत कई जिलों में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी और मैहर जिलों में वज्रपात के साथ बारिश।

23 जुलाई तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मानसून ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण आने वाले 3—4 दिनों में तेज बारिश हो सकती है। रविवार से प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। 21, 22 और 23 जुलाई को ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
  • 22 और 23 जुलाई को प्रदेश के भिंड, मुरैना, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, दमोह, जबलपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, उमरिया, अनूपपुर में भारी बारिश तो उज्जैन, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, ग्वालियर में मध्यम बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश पर अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, रायपुर, पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। कच्छ और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और  गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। महाराष्ट्र पर विपरीत दिशा की हवाओं का सम्मिलन बना हुआ है। हवाओं का रुख भी अभी दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इसके चलते लगातार नमी मिल रही है , जिसके प्रभाव से शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews