MP Weather : चक्रवात का असर, आज 6 संभागों में तेज बारिश-वज्रपात-मेघगर्जन की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल

बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
mp weather

MP Weather Alert : साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ की एक्टिविटी होने से मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही गुना-मुरैना समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • गुना, श्युोपुर, मुरैना, राजगढ़ और शिवपुरी में अति भारी बारिश का अलर्ट ।
  • शहडोल, अनूपपुर, सागर, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश का येलो अलर्ट ।
  • गुना, दक्षिणी श्योपुर, मुरैना, पूर्वोत्तर राजगढ़ और पश्चिमी शिवपुरी में हल्की से मध्यम बाढ़ के हालात ।
  • सीधी ,सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, उमरिया/बांधवगढ़, शहडोल, अनूपपुर/अमरकंटक, डिंडोरी, मंडला/कान्हा, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, कटनी में हल्की बारिश ।
  • खंडवा/ओंकारेश्वर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, नरसिंहपुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, इंदौर,धार, सागर, दमोह, निवाड़ी, श्योपुर और नीमच हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली ,आंधी-तूफान का अलर्ट।

चक्रवात का असर, बारिश की चेतावनी

  • वर्तमान में मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, नारनौल, चुर्क, जमशेदुर, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर बांग्लादेश तक द्रोणिका लाइन और पश्चिमी बांग्लादेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान एवं उससे लगे राजस्थान पर एवं गुजरात में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • अलग अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के चलते बुधवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

15 अगस्त के बाद बारिश पर लगेगा ब्रेक?

प्रदेश में अभी तक 72 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है> राज्य में 23.5 की जगह 27.2 इंच बारिश हो चुकी है। अनुमान है कि 15 अगस्त से मौजूदा वेदर सिस्टम कमजोर हो जाएगा, जिसकी वजह से एक बार फिर भारी बारिश पर ब्रेक लग जाएगा।15 और 16 अगस्त को भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews