बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे Mukesh Ambani, किया इतने करोड़ का दान

mukesh ambani

उत्तराखंड, डेस्क रिपोर्ट। देश के जाने माने बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बीते दिन यानी गुरुवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ की पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दान राशि के रूप में 5 करोड़ रुपये का चेक दिया। वहीं ढाई-ढाई करोड़ रुपये दोनों धामों में भी दिए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मुकेश अंबानी के आगमन पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार द्वारा बताया गया कि वह अपने सहयोगियों के साथ हेलिकॉप्टर से मंदिर आए। बता दे, इससे पहले भी 16 सितंबर के दिन वह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये दान किए थे। इस दौरान उन्होंने इस मंदिर में सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी और अपने छोटे बेटे की मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ भगवान की पूजा अर्चना की थी।

Must Read : MP News : अब नकद में किसानों को दी जाएगी खाद, जिला कलेक्टरों को सहकारिता विभाग का आदेश

खास बात ये है कि मुकेश अंबानी 2015 से अब तक हर साल बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए जाते हैं। इस बार भी वह सुबह साढ़े नौ बजे हेलिकॉप्टर से बाबा बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भी मुलाकात की। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें भी देखा जा सकता है कि वह अपने सहयोगियों और ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के साथ नजर आ रहे हैं।

वहीं इससे पहले जब वह 2015 में बद्रीनाथ गए थे तब मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, उपमुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान उनके साथ मौजूद रहे थे। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर के दिन ज्योतिर्मठ में शंकराचार्य महासम्मेलन आयोजित होने वाला है। इस सम्मलेन में मुकेश अंबानी को भी बुलाया गया है। इसका निमंत्रण मुकेश अंबानी को ज्योतिर्मठ में मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews