उत्तराखंड का स्वर्ग है मुक्तेश्वर, प्रकृति के नजारों के बीच लें एडवेंचर का भरपूर आनंद

उत्तराखंड भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है। यहां कई सारे हिल स्टेशन मौजूद है जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। चलिए आज हम आपको इन हसीन वादियों में बसे मुक्तेश्वर के बारे में बताते हैं।
Mukteshwar

Mukteshwar: भारत में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है, जो अपनी सुंदरता और खासियत से लोगों को आकर्षित करने का काम करती हैं। वैसे तो सभी स्थान अपने आप में खूबसूरत हैं, लेकिन कश्मीर की जो सुंदरता है वह उसे धरती का स्वर्ग बनाती है। कश्मीर के टूरिस्ट प्लेस पर्यटकों के दिल में एक खास जगह रखते हैं। केवल कश्मीरी नहीं भारत का उत्तराखंड भी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां के प्राकृतिक नजारे इतने अद्भुत है कि यहां जाने के बाद आपका वापस आने का मन ही नहीं करेगा।

उत्तराखंड अपने एक से बढ़कर एक हिले स्टेशन के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। मुक्तेश्वर इन्हीं में से एक जगह है जिसकी सुंदरता लोगों को दीवाना बना देती है। प्रकृति की गोद में बसी ये अद्भुत जगह इतनी सुंदर है कि यहां जाने के बाद आप कश्मीर को भी भूल जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि यह कहां बसा हुआ है और आप यहां क्या-क्या कर सकते हैं।

कहां है मुक्तेश्वर (Mukteshwar)

मुक्तेश्वर हिल स्टेशन उत्तराखंड में मौजूद है और यह दिल्ली से केवल 362 किलोमीटर दूर पड़ता है। यह जगह नैनीताल से 51 किलोमीटर दूर है। समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर बसी ये जगह देवदार के घने जंगल और फलों के बगीचे से घिरी हुई है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको हिमालय पर्वत की लंबी श्रृंखला दिखाई देगी। ऊपर पहाड़ की चोटी पर भगवान शिव का एक मंदिर की स्थापित है, जहां से चारों ओर के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं।

जरूर देखें मंदिर

अगर आप मुक्तेश्वर घूमने जा रहे हैं और धार्मिक यात्रा करना पसंद करते हैं तो आपको मुक्तेश्वर का मंदिर जरूर देखना चाहिए। यह यहां के सबसे प्रसिद्ध और आकर्षक पर्यटक स्थलों में से एक है। जानकारी के मुताबिक 350 साल पुराने इस मंदिर को पांडवों ने अपने निर्वासन जीवन के दौरान बनाया था। मंदिर तक पहुंचाने के रास्ते के बीच आपको प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने को मिलेगा, जो आपको खुश कर देंगे। आपको ट्रैकिंग नहीं करनी है तो आप सीढ़ियों के रास्ते भी मंदिर जा सकते हैं।

एडवेंचर का लें आनंद

जब आप मुक्तेश्वर जाएंगे तो आप यहां ट्रैकिंग और कैंपिंग से लेकर कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे। छुट्टियां बिताने के लिए रेलवे स्टेशन बिल्कुल बेस्ट है। अगर आप आध्यात्मिक आनंद लेना चाहते हैं तो मुक्तेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ये यहां बसे हुए सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां सूर्योदय सूर्यास्त के नजारे काफी खास होते हैं। यहां आस-पास मुक्तेश्वर निरीक्षण बंगला, चौली की जाली और भालू गाड़ वॉटरफॉल जैसी जगह मौजूद है, जहां घूमा जा सकता है।

कैसे पहुंचे

मुक्तेश्वर पहुंचने के लिए आप सड़क, रेल और हवाई तीनों ही मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। सड़क द्वारा यात्रा करनी है तो दिल्ली से आपको आसानी से टैक्सी मिल जाएगी। ट्रेन से यात्रा करने के लिए आपको काठगोदाम पहुंचना होगा जहां से अब बस या टैक्सी लेकर 72 किलोमीटर दूर मुक्तेश्वर पहुंच सकते हैं। यहां नजदीकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली पड़ता है जो मुक्तेश्वर से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews