मुलायम सिंह यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती

mulayam-singh-yadav

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| देश भर में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| आम जनता के साथ ही अब तक कई बड़ी हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं| अब समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं| कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive) आने के बाद डॉक्टर उनका देखभाल कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwad Party) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की देर शाम इस बात की जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है कि मुलायाम सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई| वहीं उनकी पत्नी साधना गुप्ता की भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं| उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

मुलायम सिंह यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि नेताजी की स्थिति ठीक है| उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है. आज कोरोना पॉज़िटिव होने पर गुड़गाँव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था. हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे.”

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज जारी है. फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews