टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पर मुंबई पुलिस ने की FIR, ये है मामला

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पर मुंबई पुलिस ने की FIR, ये है मामला

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। दोनों दोपहर 2 बजे बैंडस्टेंड के पास घूमते मिले और उनके पास बाहर निकलने की कोई जायज़ वजह नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कोरोना प्रतिबंध के उल्लंघन को लेकर उनपर एफआईआर दर्ज की है।

Gucci 2.5 लाख में बेच रहा देसी स्टाइल कुर्ता, लोगों ने कहा 100 रूपये में मिल जाएगा

मुंबई पुलिस के अनुसार दोनों बैंडस्टेंड में ड्राइव के लिए निकले थे और दोपहर करीब दो बजे जब पुलिस ने उनसे बाहर निकलने का कारण पूछा तो वो कोई वैध वजह नहीं बता पाए। इसके बाद उनके खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर बिना किसी वैध कारण के घूमने और महामारी के नियमों के उल्लंघन धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बांद्रा पुलिस ने बताया कि उनकी कार ऐसी सड़क पर थी जहां निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद उन्हें दूसरी सड़क से जाने को कहा गया। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर एक साथ स्पॉट किये जाते हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण काल में बाहर निकलना अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews