कांग्रेस पार्षद की हत्या से सनसनी, आरोपी फरार, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

कांग्रेस पार्षद की हत्या से सनसनी, आरोपी फरार, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

भिलाई, डेस्क रिपोर्ट। सीएम भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग के भिलाई में बदमाशों ने कांग्रेस पार्षद (Congress Councilor) की पीट पीट कर हत्या (Murder) कर दी।  घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार भिलाई – 3 के चरोदा में वार्ड नंबर 2 हथखोज गांव के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर पर बीती रात करीब 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। पार्षद जब तक संभल पाते आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और उन्हें गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर भाग गए।

ये भी पढ़ें – अचानक बागली पहुंचे सचिन तेंदुलकर, घाट को निहारते दिखे, फैंस को नहीं लगने दी भनक

घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल पार्षद सूरज को बीएम शाह अस्पताल लेकर भागे जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा।  एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में गिरावट, चांदी में आया उछाल, जानिए ताजा भाव

फिलहाल हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। उधर मुख्यमंत्री के गृह जिले में खुलेआम एक पार्षद की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”646313938″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews