Western Ghats: छुट्टियों में करें वेस्टर्न घाट की इन डेस्टिनेशन का दीदार, फैमिली ट्रिप के लिए है बेस्ट

Western Ghats

Western Ghats Destinations: फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में छुट्टियां भी शुरू होने वाली है। सभी लोग घूमने फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। फरवरी के महीने में वेलेंटाइन के बाद कई तरह के त्योहार पड़ते हैं और छुट्टियों का फायदा उठाकर यदि आप भी घूमने जाना चाहते हैं तो वेस्टर्न घाट इसके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन होने वाले हैं। आइए इनके बारे में आपको कुछ बताते हैं।

ये है खूबसूरत Western Ghats

ऊटी

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में स्थित ऊटी घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। कोयंबटूर एयरपोर्ट से इस हिल स्टेशन पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। जिन लोगों को ट्रेन यात्रा करनी है वह कन्नूर से ऊटी जा सकते हैं। समुद्र तल से इस जगह की ऊंचाई 7440 फिट है और बड़ी संख्या के पर्यटक यहां पहुंचते हैं। यहां की टॉय ट्रेन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

Western Ghats

वायनाड

हिल स्टेशन का लुत्फ उठाने के लिए वायनाड भी खूबसूरत जगह है। यहां पर सूचीपारा फाल्स, कंथानपारा झरना, कुरुव द्वीप, ट्री हाउस जैसे खूबसूरत जगह पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने के लिए यह जगह बेस्ट है।

Western Ghats

मुन्नार

केरल के इडुक्की में मौजूद मुन्नार हुई ऊटी की तरह ही एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। शादी के बाद जाने के लिए ये कपल्स की फेवरेट डेस्टिनेशन भी है। न्यूली वेड कपल यहां हनीमून मनाने जा सकता है और दोस्तों के साथ भी इस खूबसूरत जगह का दीदार किया जा सकता है।

Western Ghats

माथेरान

मुंबई से 70 किलोमीटर की दूरी पर माथेरान हिल स्टेशन मौजूद है। इस खूबसूरत डेस्टिनेशन पर 38 से ज्यादा व्यू प्वाइंट है जो सैलानियों को लुभाते हैं। यहां से पश्चिमी घाट की खूबसूरत वादियों का दीदार किया जा सकता है। पर्यटकों के आनंद के लिए यहां पर टॉय ट्रेन भी चलती है जिसका सभी बड़ी संख्या में लुत्फ उठाते हैं।

Western Ghats

कूर्ग

घूमने फिरने के लिए कर्नाटक जाने का प्लान भी बनाया जा सकता है। यहां पर खूबसूरत हिल स्टेशन कुर्ग मौजूद है, जहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। समुद्रतल से 900 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद इस जगह को इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। इस जगह की खासियत यह है कि हर मौसम में यहां पर घूमने के लिए जाया जा सकता है। आप भी परिवार या दोस्तों के साथ इस खूबसूरत जगह पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

Western Ghats

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews