जयपुर के आसमान में देखी गई रहस्यमय रोशनी, एक्सपर्ट्स का दावा उल्का पिंड हो सकते हैं

शुक्रवार रात राजस्थान में एक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल जयपुर में कई इलाकों में रहस्यमय रोशनी देखी गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह उल्का पिंड हो सकते हैं। यह आग के गोले की तरह दिखाई दिए और आसमान से जमीन की ओर नीचे गिरते हुए नजर आए।
जयपुर के आसमान में देखी गई रहस्यमय रोशनी, एक्सपर्ट्स का दावा उल्का पिंड हो सकते हैं

जयपुर में हुई आसमानी घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल आधी रात शुक्रवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में आसमान में आग के गोले देखे गए। लोग इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। लगभग 1 मिनट तक आसमान में आग के गोले नजर आए। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कुछ खगोल एक्सपर्ट्स इसे उल्का पिंड होने की संभावना जता रहे हैं।

दरअसल शुक्रवार रात 1:21 पर यह आग के गोले आसमान में नजर आए। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब राजस्थान में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले दो दशक में देखा जाए तो उल्का पिंड गिरने की कई घटनाएं देखी जा चुकी हैं।

राजस्थान में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी

हालांकि कुछ लोग इसे रहस्यमयी बता रहे हैं, जबकि खगोल एक्सपर्ट्स के दावे को इसलिए भी मजबूत माना जा रहा है क्योंकि राजस्थान में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। यह आग के गोले जयपुर के कोटपुतली और अन्य क्षेत्रों में देखे गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आग के गोले लगभग 200 मीटर तक नीचे गिरते हुए दिखाई दिए और इनकी संख्या भी ज्यादा थी। माय एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन आग के गोलों की स्पीड लगभग 72 किलोमीटर प्रति सेकंड से ज्यादा थी, जबकि वीडियो सामने आने के बाद इन्हें रहस्यमयी रोशनी बताया जा रहा है।

अब यह वीडियो वायरल हो रहा

दरअसल सोशल मीडिया पर भी अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। आसमान में दिखी इन रोशनियों को लेकर कई लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इसे meteorites बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे रहस्यमयी रोशनी कह रहे हैं। इनकी साइज और स्पीड को लेकर भी लोग अलग-अलग बातें बता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जयपुर के निर्माण नगर, देवी नगर, विद्युत नगर, नंदपुरी और कोटा सहित कई जगहों पर यह आग के गोले दिखाई दिए। कुछ लोगों का कहना है कि जब उन्होंने रात में अपनी बालकनी से देखा तो तेज रोशनी नजर आई और कुछ ही देर में वह गायब हो गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews