
के निधन पर शोक
नगालैंड के राज्यपाल ला. गणेशन का शुक्रवार शाम चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि गणेशन को गिरने से गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शाम लगभग 6:23 बजे अंतिम सांस ली।
निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ला. गणेशन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर गणेशन को एक समर्पित राष्ट्रवादी और भारतीय जनता पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया। पीएम मोदी ने कहा कि गणेशन ने तमिलनाडु में बीजेपी के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एक समर्पित राष्ट्रवादी
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘नगालैंड के राज्यपाल श्री ला. गणेशन जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया।” उन्होंने गणेशन के तमिल संस्कृति के प्रति गहरे लगाव को भी याद किया। ला. गणेशन के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।” गणेशन के निधन से नगालैंड और तमिलनाडु में शोक की लहर है।
