बदला नाम : झांसी रेलवे स्टेशन कहलाएगा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, आदेश जारी

बदला नाम : झांसी रेलवे स्टेशन कहलाएगा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, आदेश जारी

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य शासन द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन (Jhansi Railway station) के नाम को बदल दिया गया है। झांसी (jhansi) रेलवे स्टेशन का नाम अब वीरांगना लक्ष्मीबाई (lakshmibai) के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन के मुताबिक अब से झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन कहलाएगा।

Read More : कार्य में लापरवाही पर मंत्री की बड़ी कार्रवाई, AE को हटाया, अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

रेलवे के अधिकारियों की माने तो रेल मंत्रालय को आदेश मिलते ही रेल प्रशासन द्वारा नाम बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं नाम बदलने के साथ-साथ स्टेशन का कोड भी बदला जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव 3 महीने पहले ही गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews