पीएम किसान सम्मान निधि योजना में मिलेंगे सालाना 9 हजार रुपये, नरेंद्र मोदी का बिहार के लिए बड़ा ऐलान

महागठबंधन को झूठ का पुलिंदा बताते हुए पीएम ने कहा कि ये जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये पब्लिक है, सब जानती है।
PM Modi Visit Assam Today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में घोषणा की कि राज्य की नई एनडीए सरकार केंद्र की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 6,000 रुपये के अतिरिक्त 3,000 रुपये और देगी, जिससे किसानों को कुल 9,000 रुपये सालाना मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार अब मछली आयात नहीं करता, बल्कि अन्य राज्यों को निर्यात कर रहा है, जो एनडीए सरकार की नीतियों का परिणाम है।

पीएम मोदी ने ‘बिहार डेयरी मिशन’ की भी घोषणा की, जिससे पशुपालकों की आय बढ़ेगी। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी-कांग्रेस में इतना विवाद है कि न तो घोषणा-पत्र में कांग्रेस को जगह मिली और न ही प्रचार में। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही इतनी नफरत है कि बाद में ये एक-दूसरे का सिर फोड़ेंगे।

जनता को गुमराह करने की कोशिश

महागठबंधन को झूठ का पुलिंदा बताते हुए पीएम ने कहा कि ये जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये पब्लिक है, सब जानती है। एनडीए के संकल्प पत्र में बच्चों की शिक्षा, परिवार की स्वास्थ्य सुविधा, युवाओं के लिए रोजगार और किसानों के लिए सिंचाई की मजबूत व्यवस्थाएं हैं।

6 और 11 नवंबर को होगा मतदान

दूसरी ओर, जंगलराज वालों ने अपना घोषणा-पत्र झूठ, धोखे और गुमराह करने का दस्तावेज बना दिया है। बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews