नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, इस तरह किया टीएमसी पर पलटवार

नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, इस तरह किया टीएमसी पर पलटवार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नरोत्तम मिश्रा ने टीएमसी के प्रदेश सचिव शिव दासन दासु पर पलटवार करते हुए कहा है कि असंसदीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों का खुद कोई वजूद नहीं है। इस मौके पर गृहमंत्री ने एक शेर कहते हुए टीएमसी की बातों का जवाब दिया। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों के मद्देनजर नरोत्तम मिश्रा अभी वहीं हैं।

ये भी देखिये – मुख्यमंत्री शिवराज ने कोरोना को हराने जनता को दी यह बड़ी जिम्मेदारी

इस मौके पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शायराना अंदाज में नजर आए। उन्होने कहा कि “कोहनी पे टिके लोग, खूंटी पर टंगे लोग, बरगद की बात करते हैं, गमले में लगे लोग।” बता दें कि टीएमसी के प्रदेश सचिव शिव दासन दासु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री पर असंसदीय और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसपर पलटवार करते हुए  नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मुझे कोई कुछ कहे तो कोई बात नहीं, जब समय मिलेगा मैं जवाब दूंगा, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के लिए असंसदीय,अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल वह लोग कर रहे हैं जिनका अपना कोई वजूद नहीं है।

इसी के साथ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ का माहौल हैै। तृणमूल कांग्रेस को उसके ही कार्यकर्ता छोड़कर जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी पता चल गया है कि टीएमसी कभी राष्ट्र हित के लिए कार्य नहीं कर सकती। जैसी हालत कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी की पश्चिम बंगाल में हुई थी वैसी हालत अब टीएमसी की होने जा रही है। जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में हजारों कार्यकर्ता प्रतिदिन भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं, एक बात तो तय है 2 मई, दीदी निश्चित गईं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews