तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुए Naseeruddin Shah, निमोनिया की है शिकायत

naseeruddin shah

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। दिग्गज एक्टर Naseeruddin Shah जिन्हें बॉलीवुड (bollywood) में शानदार अभिनय (act) के लिए जाना जाता है, तबियत बिगड़ने की वजह से अस्पताल (hospital) में भर्ती हो गए हैं। दो दिन पहले उन्हें निमोनिया (pneumonia) की शिकायत के चलते अस्पताल में एडमिट किया गया था। उनके साथ उनकी पत्नी रत्ना पाठक और उनके बच्चे हैं। आज ही फ़िल्म मेकर और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन के बाद नसीरुद्दीन की इस खबर ने फैन्स को परेशान कर दिया है।

यह भी पढ़ें… Indore News : नर्सेस की अनिश्चितकालीन हड़ताल, इंदौर में हुई जमकर नारेबाजी

इसके पहले भी नसीरदुद्दीन शाह की तबियत खराब होने की खबरें आई है। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की नौबत कभी नहीं आई। उन्हें एडमिट हुए 2 दिन हो गए हैं। वे अभी चिकित्सक पर्यवेक्षण में हैं। बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में निमोनिया का पैच पाया गया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें… Mid-Day-Meal: 56 लाख बच्चों के खाते में नहीं आई राशि, कमलनाथ की सीएम शिवराज से बड़ी मांग

नसीरदुद्दीन शाह ने भारतीय सिनेमा को कई यादगार किरदार दिए हैं। प्यार से फैंस इन्हें नसीर साहब बुलाते हैं। इस वक़्त उनके सभी फैन्स और उनके दोस्त उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews