आज के दिन मनाया जाता है राष्ट्रीय पक्षी दिवस, जानें इसका महत्व और इतिहास

national bird day

National Bird Day 2024: राष्ट्रीय पक्षी दिवस हर साल 5 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत बोर्न फ्री यूएसए और एवियन वेलफेयर गठबंधन ने 2002 में की थी। इन संगठनों का उद्देश्य पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। धीरे-धीरे यह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाने लगा है। राष्ट्रीय पक्षी दिवस के अन्य प्रासंगिक दिन यानी बर्ड डे और विश्व प्रवासी पक्षी दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है।

क्या है राष्ट्रीय पक्षी दिवस का महत्व

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन को मनाने से लोगों को पक्षियों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानने में मदद मिलती है। राष्ट्रीय पक्षी दिवस समारोह पक्षियों की समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और दुनिया भर में पक्षियों की रक्षा और संरक्षण करने के लिए लोगों को शिक्षित करने के लिए एक मंच और अवसर प्रदान करता है।

कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय पक्षी दिवस

बर्ड वाचिंग: राष्ट्रीय पक्षी दिवस को लोग तरह-तरह से मनाते हैं। कुछ लोग बर्ड वाचिंग करते हैं। बर्ड वाचिंग एक मजेदार और शिक्षाप्रद गतिविधि है, जो आपको पक्षियों के बारे में जानने में मदद कर सकती है।

पक्षियों के लिए खाना या पानी लगाएं: पक्षियों के लिए खाना या पानी लगाना एक सरल और प्रभावी तरीका है। जिससे आप उनकी मदद कर सकते हैं। आप अपने घर की छत, बगीचे, पार्क या कहीं पर भी पक्षियों के लिए पानी और खाना रख सकते हैं।

पक्षी संरक्षण संगठनों को दान दें: पक्षी संरक्षण संगठन पक्षियों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। आप इन संगठनों को दान देकर उनकी मदद कर सकते हैं। इस संगठन में पक्षियों का बखूबी ख्याल रखा जाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews