NCPCR ने ट्विटर इंडिया को जारी किया नोटिस, राहुल गांधी पर पास्को एक्ट के उल्लंघन का आरोप

rahul-gandhi-apologised-in-supreme-court-for-chowkidar-chor-hai-statement-

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ट्विटर इंडिया को एक नोटिस जारी किया है। 9 साल की बच्ची की दुष्‍कर्म और हत्या के मामले में राहुल गांधी ने बच्ची के माता-पिता की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की थी। इसी को लेकर उनके खिलाफ POCSO अधिनियम के उल्लंघन की बात कहते हुए NCPCR ने राहुल गांधी के हैंडल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह जानकारी NCPCR के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट करके दी है।

Cabinet Meeting: शिवराज सरकार ने गुरुवार को बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, इन विशेष मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रियंक कानूनगो ने लिखा है “एक पीड़ित बच्ची के माता पिता की फ़ोटो ट्वीट कर उनकी पहचान उजागर कर POSCO एक्ट का उल्लंघन करने पर NCPCR ने संज्ञान लेते हुए TwitterIndia को नोटिस जारी कर श्री राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं पोस्ट हटाने के लिए नोटिस जारी किया है।” बता दें कि पश्चिमी दिल्ली के कैंट इलाके के नांगल में 9 वर्षीय दलित बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को राहुल गांधी और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की थी। राहुल गांंधी ने मुलाकात के बाद कहा कि वो पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़े हैं और जब तक न्याय नहीं मिल जाता वो पीछे नहीं हटेंगे। इसी दौरान उनके टि्वटर हैंडल से बच्‍ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीरे जारी की गई जिसे लेकर अब मामला गर्मा गया है।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews