NEET 2021: अब सितंबर में होगी नीट परीक्षा, 13 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

NEET

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने नीट परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने ट्वीट कर बताया कि NEET (UG) 2021 की परीक्षा 12 सितंबर 2021 को होगी।  पहले ये परीक्षा एक अगस्त को होनी थी। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जाएगाय़ NTA की वेबसाइट पर मंगलवार से इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 14 जुलाई को जारी होगा रिजल्ट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए सभी छात्रों को सेंटर पर ही फेस मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। एंट्री और एग्जिट के लिए टाइम स्लॉट तय होगा। कॉन्टेक्टलेस रजिस्ट्रेशन, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों को पूरा करने के लिए जिन शहरों में परीक्षा होनी हैं, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है।परीक्षा केंद्र भी 2020 की तुलना में बढ़कार 3862 कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े..MP Weather Alert: मप्र में बिजली गिरने से 7 की मौत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया है कि नीट 2021 (NEET Exam 2021) के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 13 जुलाई 2021 से शुरू होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट nta.ac.in या एनटीए नीट की वेबसाइट ntaneet.nic.in पर शाम 5 बजे ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक जारी किया जाएगा। आप दोनों में से किसी भी वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews