Hindi News

बिहार STF की गिरफ्त में NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, 3 लाख रुपए का था इनाम

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
बता दें कि NEET पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया बिहार के पटना से STF ने गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ का सिलसिला जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
बिहार STF की गिरफ्त में NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड, 3 लाख रुपए का था इनाम

बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पटना एसटीएफ में गुरुवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि वह 5 मई 2024 को पेपर लीक होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर बिहार पुलिस ने 3 लाख का इनाम भी रखा था। जिसकी लंबे समय से तलाश जारी थी।

नीट पेपर लीक केस में मुखिया के बेटे समेत 36 अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनसे पूछताछ का सिलसिला भी जारी था। इसी बीच संजीव मुखिया की गिरफ्तारी बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पूछताछ जारी

फिलहाल, बिहार STF संजीव मुखिया से पूछताछ कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि नीट पेपर केस का मास्टरमाइंड नालंदा के नूरसराय उद्यान महाविद्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर था, जिसने पहले से ही पूरी प्लानिंग कर रखी थी। वह मूल रूप से नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का रहने वाला है। इससे पहले बहुत सारे मामलों में संजीव का नाम सामने आ चुका है।

रखा गया इनाम

नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस द्वारा लगातार संजीव की तलाश जारी थी। 11 मई 2024 को झारखंड के देवघर से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें एक आरोपी चिंटू था, जिसके वॉट्सऐप से पेपर और आंसर की PDF फाइल 5 मई की सुबह लीक हुई थी। तब से ही संजीव फरार चल रहा था। वहीं, 7 अप्रैल 2025 को बिहार सरकार ने 3 लाख का इनाम घोषित किया और आखिरकार 11 महीने की तलाश के बाद उसे पकड़ लिया गया है।

इन केसों में जुड़ा नाम

  • साल 2010 में पहली बार ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल कर छात्रों को नकल करने में संजीव का नाम सामने आया था।
  • साल 2016 में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में भी उसका नाम जुड़ चुका है।
  • इसके अलावा, बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा – III के पेपर लीक मामले में भी उसका नाम जुड़ा हुआ है। जिसमें उसका बेटा डॉक्टर शिव कुमार अभी भी जेल में बंद है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !