सरकार और किसानों की बातचीत बेनतीजा, 3 दिसम्बर को फिर होगी बैठक, जारी रहेगा आंदोलन

सरकार और किसानों की बातचीत बेनतीजा, 3 दिसम्बर को फिर होगी बैठक, जारी रहेगा आंदोलन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| नए कृषि बिलों (Farmers Bill) को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों की मंगलवार को सरकार से हुई बातचीत बेनतीजा रही| अब अगली बातचीत 3 दिसंबर को होगी। किसान नेताओं का कहना है कि आंदोलन धरना प्रदर्शन (Farmers Protest) जारी रहेगा| इस बातचीत में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal), सोम प्रकाश और 30 किसान संगठनों (farmer organisations) के प्रतिनिधि शामिल हुए| यह बैठक नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई| सरकार ने नए कानूनों पर चर्चा के लिए कमेटी बनाई जाने का प्रस्ताव रखा है, इसमें केंद्र, किसान और एक्सपर्ट शामिल होंगे|

दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य चंदा सिंह ने कहा हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कुछ लेकर जाएंगे। सरकार अगर शांति चाहती है तो लोगों का मुद्दा हल करे। हम मुलाकात के लिए परसों फिर आएंगे | केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बैठक अच्‍छी रही और हमने फैसला किया है कि फिर से वार्ता 3 दिसंबर को होगी। उन्‍होंने आगे कहा कि हम चाहते थे कि एक छोटा समूह गठित किया जाए लेकिन किसान नेता चाहते थे कि वार्ता सभी के साथ हो, हमें इससे कोई समस्या नहीं है।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज किसान यूनियन के नेता आए थे, भारत सरकार ने तीसरे चरण की वार्ता आज पूरी की है। हम सब ने निर्णय लिया है कि परसों वार्ता का चौथा चरण शुरू होगा| परसों तक ये लोग भी अपने मुद्दे लेकर आएंगे और सभी बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। हम चाहते थे कि छोटा ग्रुप बने, लेकिन सभी किसान यूनियनों का कहना था कि सभी मिलकर बात करेंगे। सरकार को सभी से बात करने में भी परेशानी नहीं है|

लम्बे समय से चल रहे आंदोलन के बाद मंगलवार को किसान और सरकार के बीच बातचीत हुई| किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच करीब 4 घंटे तक बैठक चली| हालांकि ये बातचीत बेनतीजा रही| 3 दिसंबर को एक बार फिर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी| बैठक में किसानों के 35 प्रतिनिधियों से सरकार की चर्चा हुई है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews