BJP में नई नियुक्ति, इन दो नेताओं को केंद्रीय नेतृत्व ने दी बड़ी जिम्मेदारी

bjp mla

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन राज्यों पर फोकस कर रही है जहाँ आने वाले समय में चुनाव होने है और इसी हिसाब से संगठनात्मक स्तर पर कई बदलाव (BJP appointments) भी कर रही है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद अब भाजपा ने महाराष्ट्र (BJP Maharashtra) की तरफ रुख किया है। खास बात ये है कि दोनों ही राज्यों में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग के नेताओं को तरजीह दी है।

9 अगस्त को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और आज 12 अगस्त को महाराष्ट्र पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता चन्द्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी। चंद्रशेखर बावनकुले देवेंद्र फडनवीस के करीबी माने जाते हैं वे अभी विधान परिषद् सदस्य है।

ये भी पढ़ें – IRCTC के साथ बनाइये थाईलैंड घूमने का प्लान , यहां पढ़िए टूर की पूरी डिटेल

जेपी नड्डा ने एक और नियुक्ति की, पार्टी ने विधायक आशीष शेलार को मुंबई महानगर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आशीष शेलार, मंगल प्रभात लोढ़ा की जगह लेंगे जबकि चंद्रशेखर बावनकुले चंद्रकांत पाटिल की जगह लेंगे। कहा जा रहा है पार्टी को BMC चुनावों के लिए ऐसे चेहरे चाहिए थे जो पार्टी की स्थिति को और मजबूत कर सकें, ये नियुक्तियां उसी तरह से देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें – मैदान पर फिर कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे दादा, सामने होगी विश्व एकादश की चुनौती

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews