CM आतिशी आज लेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट बैठक बुलाने की तैयारी

Delhi: आतिशी आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में अपना पदभार संभालेंगी, जिसके बाद उनके द्वारा जल्द ही कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने की संभावना है।
Delhi

Delhi: आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और अपने मंत्रिमंडल के साथ कार्यभार संभालने की तैयारी की है। आपको बता दें, उन्होंने केजरीवाल सरकार में अपने पास मौजूद 13 महत्वपूर्ण विभागों को बनाए रखा है।

जिनमें शिक्षा, राजस्व, वित्त, बिजली और पीडब्ल्यूडी जैसे विभाग प्रमुख रूप से शामिल है। अब आज यानि सोमवार को आतिशी अपने सभी विभागों का कार्यभार संभालेंगी और उनके साथ उनकी कैबिनेट के अन्य मंत्री भी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नई योजनाओं पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद ही आतिशी के पहले दिन से ही लगातार बैठकों का सिलसिला जारी होने की संभावना है। सोमवार या मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाने के आसार हैं जिससे आतिशी नई योजनाओं का परियोजनाओं पर चर्चा करेंगी।

आतिशी की कैबिनेट

उनकी अध्यक्षता वाली कैबिनेट के सामने लंबित योजनाओं को पूरा करने और अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई पहलुओं की योजना बनाने की चुनौती है। आने वाले महीने में आतिशी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद भी है।

आतिशी ने की केजरीवाल की सराहना

आपको बता दें, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल की सराहना करते हुए कहा, कि उन्होंने राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी की एक मिसाल कायम रखी है। आतिशी ने आने वाले फरवरी के चुनावों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली की जनता को यह बताया जाता है कि यदि उन्होंने केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में नहीं चुना तो भाजपा सरकार उनकी मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज और महिलाओं का मुफ्त बस यात्रा जैसे जनहितकारी योजनाओं को बंद कर देगी।

आतिशी ने जनता से केजरीवाल के नेतृत्व को बरकरार रखने की अपील की है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल हमेशा दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे आने वाले दिनों में आप सभी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में जरूर देखेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews