हरियाणा में 17 अक्टूबर को शपथ लेगी नई सरकार, PM Modi होंगे शामिल, कई राज्यों के CM रहेंगे मौजूद

खट्टर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने कहा ही था "जनता देगी जवाब और ये कहेंगे EVM है खराब।" कांग्रेस की आपसी फूट ही भाजपा का सबसे बड़ा फेवर करती है।
Nayab Singh Saini PM Modi

Haryana government swearing in ceremony PM Modi : हरियाणा ने भाजपा तीसरी बार फिर सरकार बनाने जा रही है, मुख्यमंत्री कौन होगा ये लगभग तय है, अभी तक की जानकारी के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व नायब सिंह सैनी को ही फिर मौका देंगे, अब शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है, 17 अक्टूबर को पंचकुला में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्ती नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

पहले चर्चा थी कि 15 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी और उनकी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा लेकिन आज केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया को जानकारी दी कि 17 अक्टूबर को पंचकुला में मुख्यमंत्री और अन्य कई मंत्री शपथ लेंगे, उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री का नोट मिल चुका है।

कांग्रेस की हार पर Khattar ने दिया ये जवाब

हार के लिए कांग्रेस द्वारा EVM पर दोष देने और एक दूसरे नेताओं पर आरोप मढ़ने के सवाल पर खट्टर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने कहा ही था “जनता देगी जवाब और ये कहेंगे EVM है खराब।” कांग्रेस की आपसी फूट ही भाजपा का सबसे बड़ा फेवर करती है। कांग्रेस के सहयोगियों ने नारा दिया कि सनम अकेले डूबेंगे तुम्हारे साथ क्यों डूबेंगे और कांग्रेस कहती है सनम हम तो डूबेंगे तुम्हें भी साथ लेकर डूबेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews