New Parliament Inauguration: आज दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह रखा गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाला है। वो थोड़ी देर पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ यहां पर पहुंचे थे और वैदिक मंत्र उच्चार के बीच उन्होंने नई बिल्डिंग का उद्घाटन कर दिया है और इसी के साथ स्पीकर के कुर्सी के पास सेंगोल भी स्थापित हो चुका है।
New Parliament Inauguration अपडेट
पहला चरण पूर्ण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त संसद भवन से बाहर निकल चुके हैं, क्योंकि उद्घाटन का पहला चरण पूरा हो चुका है। कुछ देर में बीजेपी सांसद पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में इकट्ठा होने वाले हैं और यहां सभी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि देंगे।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा
नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं।
संसद में सेंगोल
18 मठों के मठाधीशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंप दिया है। इस राजदंड का मतलब होता है कि आप किसी के भी साथ अन्याय नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी ने राज दंड को दंडवत प्रणाम करते हुए उसे संसद में स्थापित किया और इस दौरान ओम बिरला उनके साथ मौजूद रहे। इसकी स्थापना के साथ राजपट्टी का अनावरण भी कर दिया गया है।
महात्मा गांधी को पुष्पांजलि
संसद भवन के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की। नए भवन के उद्घाटन की शुरुआत हवन से हुई, जहां मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन लगातार जारी है।
यहां जानें समारोह की रूपरेखा
नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह का जो शेड्यूल तय किया गया है। उसके मुताबिक सुबह 7:30 पूजन अर्चन शुरू होने के बाद संसद में सेंगोल की 8.30 बजे स्थापना की जाएगी।
9 बजे संसद में प्रार्थना सभा का आयोजन रखा गया है। इसके पश्चात 12:07 बजे राष्ट्रगान रखा गया है।
12.10 मिनट पर राज्यसभा के डिप्टी अध्यक्ष का भाषण रखा गया है।
12.17 मिनट पर दो शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग रखी गई है।
12:29 पर उपराष्ट्रपति और 12:33 पर राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा। 12:38 पर नेता प्रतिपक्ष खड़गे का संबोधन रखा गया है। हालांकि, बहिष्कार की वजह से वो इसमें शामिल होते हैं या नहीं यह फिलहाल तय नहीं है।
12.43 पर स्पीकर ओम बिरला अपना संबोधन देंगे। इसके पश्चात 1.05 मिनट पर पीएम मोदी 75 रुपए का सिक्का जारी करेंगे। 1.10 पर पीएम के संबोधन के साथ कार्यक्रम खत्म होगा।
