Transfer News : शिक्षकों का इंतजार खत्म, ट्रांसफर-पोस्टिंग का शेड्यूल जारी, नवंबर से ऑनलाइन आवेदन, जनवरी में नए स्कूलों में ज्वाइनिंग

शिक्षकों को आवेदन करने के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। इस दौरान वो 10 जगह चुनकर ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं। 15 दिनों के अंदर वो अपने विकल्पों में कितनी भी बार बदलाव कर सकते हैं।
transfer news

Bihar Transfer Posting : बिहार के 3.85 लाख सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। बिहार शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर और पोस्टिंग का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।इसके तहत सरकारी शिक्षक 6 या 7 नवंबर से ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षकों को आवेदन करने के लिए 15 दिन का वक्त मिलेगा।आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर तक पूरी हो जाएगी।

इसके बाद ट्रांसफर और पोस्टिंग की प्रक्रिया 31 दिसंबर चलेगी।दिसंबर के अंत तक ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 1 से 10 जनवरी 2025 के बीच शिक्षकों को नई स्कूलों में ज्वाइनिंग दे दी जाएगी।इधर, शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया के लिए सॉफ्टवेयर का ट्रायल भी शुरू हो गया है।यदि किसी शिक्षक को पोस्टिंग के बाद समस्या होती है, तो जिला स्तर पर बनी कमेटी उसकी जांच करेगी।

ट्रांसफर/ पोस्टिंग का नए शेड्यूल के मुख्य बिन्दु

  • 6-7 नवंबर से शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए आवेदन शुरू होंगे। शिक्षकों को आवेदन के लिए 15 दिनों का समय दिया जाएगा।
  • इसमें पुराने शिक्षक, बीपीएससी टीचर और सक्षमता परीक्षा पास शिक्षक आवेदन करेंगे।पहले असाध्य रोग से पीड़ित या दिव्यांग शिक्षक को ट्रांसफर का मौका मिलेगा। इस दौरान वह जितनी बार चाहे ट्रांसफर के लिए चुनी गई जगहों को बदल सकते है।
  • शिक्षक ट्रांसफर के लिए 10 ऑप्शन दे सकेंगे।महिलाएं अपनी गृह पंचायत छोड़ कर 10 विकल्प दे सकेंगी। ट्रांसजेंडर शिक्षक भी ट्रांसफर के लिए आवेदन दे सकते हैं।
  • 1 से 10 जनवरी 2025 के बीच शिक्षकों को नई स्कूलों में ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। जिन शिक्षकों का तबादला होगा, वे 1 जनवरी से अपने नए स्कूल में पढ़ाना शुरू कर देंगे।
  • बीपीएससी और सक्षमता पास दोनों तरह के शिक्षक ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए एक साथ ही अप्लाई करेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews