सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! रिटायरमेंट एज और पेंशन में हो सकती है वृद्धि, जानें सरकार का प्लान

government employees

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केन्द्रीय कर्मचारियों (Central Employees Pensioners) को जल्द एक साथ 2 खुशखबरी मिल सकती है। इसमें पहला रिटायरमेंट एज में इजाफा और दूसरा पेंशन बढाने के लिए यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम (Universal Pension System) को लागू किया जा सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति ने केन्द्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें दोनों को लागू करने के लिए सुझाव दिए गए है। संभावना जताई जा रही है कि समिति के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार जल्द की फैसला ले सकती है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मानसून द्रोणिका का असर, 18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज और पेंशन राशि में इजाफा किया जा सकता है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति की तरफ से केन्द्र सरकार को एक प्रस्ताव (Universal Pension System) भेजा गया है, जिसमें देश के कर्मचारियों के रिटायरमेंट (Retirement) की उम्र बढ़ाने के साथ साथ यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम शुरू करने के सुझाव दिए गए है और साथ ही कहा गया है कि अगर कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाना है तो सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की सख्त पड़ेगी है।

इतना ही नहीं रिपोर्ट में कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाने के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र में देरी को भी रेखांकित किया गया है। रिपोर्ट में 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कौशल विकास के बारे में सुझाव देने के साथ साथ आर्थिक सलाहकार समिति द्वारा कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 2000 रुपये का पेंशन (Pension Amount) देने की बात कही गई है। वही 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के लिए भी स्किल डेवलपमेंट का प्रस्ताव भी भेजा है, ताकी देश में सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था करने की सिफारिश की है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के अच्छी खबर, 156 पदों पर निकली है भर्ती, 1 सितंबर लास्ट डेट, जानें आयु पात्रता

रिपोर्ट में 50 और 60 के दशक में लोगों के लिए अपस्किलिंग और रीस्किलिंग के अवसरों की सिफारिश की गई है।वही वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 की रिपोर्ट् के अनुसार, साल 2050 तक करीब 32 करोड़ भारत में सीनियर सिटीजन हो जाएंगे, जो कि देश की आबादी का करीब 19.5 फीसद होगा। वही लंबे समय से केन्द्रीय कर्मचारी सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) जल्द इस पर भी फैसला ले सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews