कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अब जुलाई 2025 में कितना बढ़ेगा DA? जानें ये आंकड़े किस ओर कर रहे इशारा

मार्च में केन्द्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते व राहत में 2% की वृद्धि है, जिसके बाद डीए 55% हो गया है हालांकि यह वृद्धि 78 महीनों में सबसे कम रही , क्योंकि अबतक डीए में 3 से 4% की वृद्धि होती आई है।
7th pay commission da hike

Employees DA hike

Central Employee DA Update 2025 : केन्द्र सरकार द्वारा साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों-पेंशनरों के DA/DR की दरों में संशोधन किया जाता है, जो की AICPI इंडेक्स के छमाही (जनवरी से जून/ जुलाई से दिसंबर ) के आंकड़ों पर निर्भर करता है।जनवरी 2025 से 2% डीए बढ़ाया गया है जिसके बाद डीए की दर 53 % से बढ़कर 55% पहुंच गई है।

अब अगला महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से बढ़ेगा, जो कि जनवरी से जून 2025 के AICPI इंडेक्स के अंकों पर निर्भर करेगा। अभी जनवरी फरवरी के अंक आए है जिसके बाद स्कोर 143.0 पर पहुंचा है, हालांकि मार्च अप्रैल मई व जून के आंकड़े आना बाकी है, जिसके बाद तय होगा कि जुलाई 2025 से कितना डीए बढ़ेगा।

क्या जुलाई 2025 में फिर 3 फीसदी से कम होगी डीए में वृद्धि?

  • दरअसल, मार्च में केन्द्र की मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते व राहत में 2% की वृद्धि है, जिसके बाद डीए 55% हो गया है हालांकि यह वृद्धि 78 महीनों में सबसे कम रही , क्योंकि अबतक डीए में 3 से 4% की वृद्धि होती आई है। अब अगला डीए जुलाई 2025 से बढ़ेगा जो जनवरी से जून 2025 के आंकड़ों पर निर्भर करेगा ।
  • जनवरी 2025 में AICPI INDEX 143.2 था लेकिन फरवरी में AICPI-IW 0.4 अंक गिरकर 142.8 पर आ गया हालांकि मार्च में 2 अंक की बढ़त के साथ वापस 143.0 पर पहुंच गया है।
  • CPI बेस्‍ड खुदरा महंगाई दर मार्च 2025 में 5 साल के निचले स्तर 3.34% पर पहुंच गई, जबकि फरवरी में यह 3.61% थी।अगर यही क्रम चलता रहा और अगर अगले 3 महीनों में AICPI अंक में उछाल आता है तो 3% की उम्मीद की जा सकती है लेकिन अगर अंक में गिरावट आई तो अगली बार 2% से भी कम डीए में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

कैसे कैलकुलेट होता है महंगाई भत्ता?

  • केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है। फॉर्मूला है: 7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
  • यह फॉर्मूला उन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जिन्हें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन मिलता है। डीए%= (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
  • पिछले 12 महीनों का औसत सीपीआई-आईडब्ल्यू 392.83 है। फॉर्मूले के मुताबिक, डीए मूल वेतन का 50.28 फीसदी आ रहा है। इसलिए, केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को 50% (दशमलव बिंदुओं को नजरअंदाज करते हुए) तक बढ़ा सकती है।

जनवरी 2026 से लागू होगा 8th Pay Commission?

  • 31 दिसंबर 2025 को 7वां वेतन आयोग का कार्यकाल समाप्त होगा, ऐसे में 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग के लागू होने की संभावना है। खबर है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ा जा सकता है।चुंकी अगर महंगाई भत्ता 50% या उससे ज्यादा है, तो इसे नए पे-कमीशन पर मर्ज करने का प्रावधान है।
  • इसके अलावा जनवरी से जून 2026 के AICPI इंडेक्स से तय होगा कि महंगाई भत्ता कितना होगा। अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 के बीच तय हो सकता है, जिससे वेतन में 30-40% की वृद्धि हो सकती है यानि न्यूनतम मूल वेतन 18,000 से बढ़कर 51,480 रुपये तक हो सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews