अधिकारियों कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर फिर रोक, जारी हुआ विभाग का ये आदेश, जानें डिटेल्स

राजस्थान सरकार ने एक बार फिर सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। विशेष रूप से सीमावर्ती जिलों में भी तबादलों पर रोक लगाई है।
Transfer

Rajasthan Employee Transfer : राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य की भजनलाल सरकार ने फिर तबादलों पर बैन लगा दिया है ।अब सीमावर्ती जिलों में तबादले नहीं होंगे। प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग के सचिव ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है।

दरअसल, राजस्थान में लंबे समय से ट्रांसफर पोस्टिंग पर बैन लगा हुआ है, लेकिन बीते दिनों भारत पाकिस्तान तनाव के चलते मई में राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे जिलों में तबादलों पर से बैन हटाया था लेकिन अब एक बार फिर ट्रांसफर-पोस्टिंग पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला प्रशासनिक स्थिरता और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है

अब इन जिलों में नहीं हो सकेंगे तबादले

आदेश के तहत, अब अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर और जैसलमेर जिले में अब तबादले नहीं हो सकेंगे।।हालांकि सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह प्रतिबंध कब तक प्रभावी रहेगा

क्या लिखा है आदेश में

प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के जारी आदेश में लिखा है कि दिनांक 8 और 9 मई 2025 द्वारा दिनांक 15.01.2023 से राजकीय अधिकारियों / कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर लागू पूर्ण प्रतिबंध में राज्य के अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों हेतु आगामी आदेशों तक छूट प्रदान की गई थी, उक्त आदेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों के लिए दी गई स्थानान्तरण प्रतिबंध छूट को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है।

हिमाचल प्रदेश में भी 1 जुलाई से तबादलों पर रोक

हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी 1 जुलाई 2025 मंगलवार से सभी विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर पर बैन लगा दिया है, हालांकि विशेष परिस्थितियों में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अनुमति से तबादले हो सकेंगे। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागों के अध्यक्षों, मंडलायुक्त और सभी जिलों के उपायुक्तों को आदेश जारी कर दिए हैं, जिसमें कहा गया है कि हिमाचल में अब 1 जुलाई 2025 से कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्णत: प्रतिबंध लग जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews