कर्मचारियों-पेंशनरों का लंबा हुआ डीए और एरियर का इंतजार, बढ़ने लगी है नाराजगी, 15 अगस्त तक जारी करने की मांग, क्या CM करेंगे ऐलान?

राज्य सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने राज्य के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से मिलकर आग्रह किया है कि डीए और एरियर बकाया भुगतान 15 अगस्त तक किया जाए।
Employees news

HP Employees DA Arrears : हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को अबतक महंगाई भत्ते की किस्तें और एरियर का लाभ नही मिला है, जिसके चलते अब कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ने लगी है। जबकी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कई मौके पर कह चुके है कि उनकी सरकार जल्द ही डीए की किस्त देने का प्रयास करेगी, सरकार की वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं है कि एकमुश्त लाभ दिए जा सकें, लेकिन इस बात को भी अब कई महीने बीत चुके है जिसके चलते अब एक बार फिर कर्मचारियों ने 15 अगस्त से पहले डीए और एरियर देने की मांग की है।

कर्मचारी संघ की मांग- 15 अगस्त तक करें बकाया DA/Arrears का भुगतान

राज्य सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने राज्य के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से मिलकर आग्रह किया है कि डीए और एरियर बकाया भुगतान 15 अगस्त तक किया जाए। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि महंगाई भत्ते की किस्त और वेतन के बकाया राशि का भुगतान 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया जाए।उन्होंने अन्य कर्मचारी भत्तों को, जिनमें टीए और एचआरए को पुन निर्धारित कर पंजाब और अन्य राज्यों की तर्ज पर जारी करने की मांग की।बता दे कि छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद से कर्मचारियों के एरियर का करीब 9 हजार करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है।

डीए की कई किस्ते हैं बाकी, बढ़ रही नाराजगी

  • दरअसल, मार्च 2024 में बजट सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। वित्त विभाग के आदेश में कहा गया था कि जुलाई 2022 से महंगाई भत्ता दिया जाएगा, जो मई में मिलने वाले अप्रैल के वेतन में दिया जा रहा है।
  • लेकिन कर्मचारियों को जुलाई 2022 से मार्च 2024 तक के डीए के बकाया एरियर का इंतजार है,  जिसको लेकर अबतक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, जिसके चलते नाराजगी बढ़ने लगी है।
  • बता दें कि राज्य में कर्मचारियों पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते की किस्तें जुलाई 2022 से लंबित हैं। इसमें एक जनवरी 2023, एक जुलाई 2023 और 1 जनवरी 2024 की किस्तें बाकी है।वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि केंद्र में यह 50 प्रतिशत है, जो केंद्र से तुलना में 12 प्रतिशत कम है।अब देखना है कि क्या सरकार अगस्त महीने में कर्मचारियों के लिए डीए की किस्त और एरियर का ऐलान करती है या नहीं?
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews