
Employees/Student Holiday: देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हो गया है और अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होना है, इसके चलते अलग अलग राज्यों में सार्वजनिक और सवैतनिक अवकाश की घोषणा की गई है।इससे कर्मचारियों और श्रमिकों को लाभ मिलेगा। वही जिन स्कूलों में मतदान केन्द्र बनाए गए है, वहां भी स्कूलों की छुट्टी रहेगी।आईए जानते है किस जिले में कब कब अवकाश रहेगा…….
जानिए किस राज्य में कब रहेगा अवकाश
- अजमेर लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव के चलते अवकाश रहेगा। लोकसभा आम चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने 26 अप्रैल को मतदान दिवस के मौके पर जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण और फलोदी जिले की स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
- यूपी के पलवल में 25 मई को चुनाव के चलते सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
- आयोग के निर्देश पर कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत प्रत्येक श्रमिक, कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय क्षेत्र में मतदान की तिथि को राज्य शासन द्वारा सवेतन अवकाश घोषित किया गया है। बता दे कि संसदीय क्षेत्र महासमुंद और कांकेर में 26 अप्रैल और सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 7 मई को मतदान होना है।
- पड़ोसी राज्य के बहुत से मतदाता जो छत्तीसगढ़ में निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार-व्यवसाय में नियोजित है, ऐसे नियोजित और कार्यरत संबंधितों को भी उनके गृह राज्य के मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।
- राजनांदगांव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले के सभी औद्योगिक इकाईयों को मतदान दिवस शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी देने के निर्देश दिए हैं।
- दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग के निर्देश पर 25 मई को मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) देने का ऐलान किया है।यह आदेश सार्वजनिक क्षेत्र के साथ निजी क्षेत्र कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के शहरों के मतदाताओं को भी अवकाश मिलेगा।
26 अप्रैल को इन राज्यों में भी रहेगा अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल
- लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल होंगे, ऐसे में असम के करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग, कलियाबोर, बिहार के किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, जम्मू और कश्मीर ,कर्नाटक के उडुपी चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार के स्कूल बंद रहेंगे।
- केरल के कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल, तिरुवनंतपुरम के स्कूलों में अवकाश रहेगा।
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल, महाराष्ट्र के बुलढाणा, अकोला, अमरावती (एससी), वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, मणिपुर के बाहरी मणिपुर, राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां में स्कूल बंद रहेंगे।
- त्रिपुरा के त्रिपुरा पूर्व, उत्तर प्रदेश के अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ, मथुरा, बुलन्दशहर, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट में भी अवकाश रहेगा।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

