राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, जनवरी से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज का लाभ, कट सकता है लिस्ट से नाम

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने की मुख्य वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।
ration card holder benefit

Ration Card E-KYC: यूपी के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड प्राप्त करने वाले सभी लाभुकों को ई-केवाईसी करना जरूरी है।यूपी सरकार ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन ले रहे राशन कार्ड धारक के लिए ई-केवाईसी की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की है। पहले यह अवधि पहले सितंबर तक तय की गई थी।

जिन व्यक्तियों ने अभी तक eKYC नहीं कराया है, वे अपनी नजदीकी के PDS दुकान पर जाकर 31 दिसंबर तक करवा सकते हैं।निश्चित समय सीमा के भीतर eKYC ना कराने पर पात्र लाभुक का राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है या फर्जी यूनिट मानते हुए उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा, इसके बाद धारकों को लाभ मिलना बंद हो जाएगा।राशन कार्ड eKYC के साथ लाभार्थी को मोबाइल नंबर लिंक करना होगा।राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने की मुख्य वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।

कैसे करें ऑफलाइन eKYC

  • ई केवाईसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पूरा किया जा सकता है।
  • ऑफलाइन ईकेवाईसी कराने के लिए नजदीकी गल्ले की दुकान पर जाएं।
  • यहां ई-पॉश मशीन से ई केवाईसी करा सकते हैं।
  • आधार कार्ड साथ जरूर लेकर जाएं।
  • सीएससी सेंटर या जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय जाकर भी इस काम को पूरा करा सकते हैं।

ऑनलाइन कैसे करा सकते हैं eKYC

  •  सबसे पहले यूपी की खाद रसद विभाग की वेबसाइट http://fcs.up.gov.in पर जाएं।
  • यहां “ई-केवाईसी” या “राशन कार्ड आधार लिंक” का ऑप्शन ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • राशन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • डिटेल्स सही हैं तो आपकी राशन कार्ड की जानकारी दिखेगी और आधार सत्यापन हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews