राशन कार्ड धारकों के लिए खबर, 30 सितंबर से पहले निपटा लें ये काम, वरना कट सकता है लिस्ट से नाम, नहीं मिलेगा अनाज का लाभ!

जो राशनकार्ड धारी 30 सितंबर तक eKCY नहीं कराएंगे उनका नाम कार्ड से विलोपित कर दिया जाएगा, इसके बाद उन्हें अनाज का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
ration card holder benefit

Ration Card E-kyc: बिहार के लाखों राशन कार्ड के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अब राशन कार्ड का आधार से eKYC कराने की तिथि 30 सितंबर निर्धारित की है। जो राशनकार्ड धारी लाभुक 30 सितंबर तक eKCY नहीं कराएंगे उनका नाम कार्ड से विलोपित कर दिया जाएगा, ऐसे में सभी तय समय से पहले सदस्य अपने निकट के जन वितरण विक्रेता की दुकान पर जाकर समय से नि:शुल्क आधार सीडिंग करा लें, नहीं तो नाम को राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा और उनको राशन से वंचित होना पड़ेगा।

ध्यान रहे बायोमेट्रिक अपडेट करवाने के लिए आपको आधार अपडेट सेंटर पर ही जाना होगा और यहीं पर आप आसानी से इसे अपडेट करवा सकते हैं। राशन कार्ड का आधार से ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन कार्ड से नाम को डिलीट करने का अल्टीमेटम दिया है।

ऐसे कराएं ईकेवायसी

  • राज्य के राशनकार्ड धारक किसी भी संधारित ई-पाॅस यंत्र के माध्यम से निशुल्क ई-केवाईसी आधार सीडिंग करा सकते हैं।
  • राशन कार्डधारी जो किसी कारण से बिहार से बाहर हैं (केंद्र शासित प्रदेश, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा, पांडुचरी, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलगाना, उत्तराखंड, यूपी एवं पश्चिम बंगाल को छोड़कर) वे उस राज्य में ही अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जाकर अपना eKYC करा सकते हैं।
  • ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको नजदीकी राशन की दुकान पर जाना होगा। वहां राशन डीलर आपके आधार कार्ड की जानकारी लेगा और आपका बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट) स्कैन करेगा।
  • बता दे कि राज्य के कुल 8.39 करोड़ राशन कार्ड धारकों में 07.84 करोड़ राशन कार्डधारकों ने 30 जून तक आधार से ई-केवाईसी करा लिया है।

ई-केवाईसी के बारें में प्रमुख बातें

  • ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी व्यक्ति की पहचान इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सत्यापित की जाती है।
  • राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड, आधार कार्ड के साथ जोड़ने होंगे।
  • ई-केवाईसी सुनिश्चित करता है कि सही व्यक्ति को राशन का लाभ मिल रहा है। इससे राशन की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर रोक लगती है।
  • राशन कार्डधारकों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।
  • ई-केवाईसी के जरिए आपके राशन कार्ड की जानकारी अपडेट हो जाती है, जैसे परिवार के सदस्यों में बदलाव, संपर्क नंबर आदि।
  • ई-केवाईसी करवाने की प्रक्रिया के लिए आपको अपने नजदीकी राशन की दुकान पर जाना होगा।
  • राशन डीलर आपके आधार कार्ड की जानकारी लेगा और आपका बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट) स्कैन करेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews