Air India की फ्लाइट में बम की खबर से मचा हडकंप, तिरुवनंतपुरम में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के चलते गुरुवार सुबह आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने मुंबई से उड़ान भरी थी।
air india

गुरुवार सुबह एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट को बम की धमकी के चलते आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। दरअसल इस घटना ने यात्रियों और एयरलाइंस के अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट मुंबई से रवाना हुई थी और तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही थी। वहीं बम की धमकी मिलते ही, फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई, और इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए।

दरअसल गुरुवार की सुबह एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट संख्या AI657 ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरी। वहीं फ्लाइट ने सुबह 9:30 बजे टेकऑफ किया था। जबकि कुछ समय बाद ही, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें फ्लाइट में बम होने की जानकारी दी गई थी। इस सूचना के बाद अधिकारी तुरंत सतर्क हो गए और आपातकालीन प्रोटोकॉल को तुरंत लागू किया गया।

लैंडिंग के बाद सीधे आइसोलेशन-बे में ले जाया गया

वहीं धमकी मिलने के बाद फ्लाइट को तुरंत तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर मोड़ा गया। एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग के लिए सभी तैयारियां की गईं और फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। जानकारी के मुताबिक विमान को लैंडिंग के बाद सीधे आइसोलेशन-बे में ले जाया गया, जहां विमान की पूरी तरह से जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने विमान के चारों ओर सख्त घेरा बना लिया था।

फ्लाइट (Air India) में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के लैंडिंग के तुरंत बाद, यात्रियों और क्रू मेंबर्स को विमान में ही बने रहने के निर्देश दिए गए। हालांकि धीरे धीरे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि, “हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। उन्हें सावधानीपूर्वक विमान से उतारा गया है।”

दरअसल फ्लाइट में बम की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच शुरू कर दी। इसमें बम निरोधक दस्ते समेत अन्य सुरक्षा दल शामिल हैं। विमान के अंदर और बाहर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है। यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews