ISIS पर NIA का तगड़ा एक्शन, 45 जगह चल रही छापेमारी, कई गिरफ्तार

ISIS पर NIA का तगड़ा एक्शन, 45 जगह चल रही छापेमारी, कई गिरफ्तार

NIA Raids in Karnataka Maharashtra: शनिवार, 9 दिसंबर 2023 को कर्नाटक और महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा छापेमारी की खबर आई हैं। कर्नाटक और महाराष्ट्र में 45 स्थान पर एनआईए (NIA) ने छापेमारी की है। इस छापेमारी में महाराष्ट्र के पुणे से आईएसआईएस (ISIS) आतंकी साजिश मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन 45 स्थानों पर NIA की टीमें पहुंची है, उनमें से ज्यादातर ठाणे जिले के ग्रामीण या अर्ध ग्रामीण इलाके, एक मीरा-भायंदर शहर और दो पुणे में है।

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक एनआईए (NIA) के अधिकारियों की कर्नाटक और महाराष्ट्र में जिस केस में छापेमारी चल रही है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़ा है। यह केस आईएसआईएस (ISIS) को बढ़ावा देने और उसके विचारधारा को फैलाने से जुड़ी हुई है। इससे पहले भी एजेंसी ने एक आरोपी और उससे जुड़े कुछ साथियों को गिरफ्तार किया था। उन लोगों ने इस्लामिक संगठन की कट्टर विचारधारा को बढ़ाने और भारत में आतंकी संगठन बनाने का प्रयास किया था। आपको बता दें, इस संगठन ने भारत के कई युवाओं की भर्ती की थी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews