मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा को NIA कोर्ट से जमानती वारंट, पूर्व सांसद ने कहा ‘जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी, कांग्रेस ने दिया जीवनभर का कष्ट’

अदालत में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण अब बीजेपी नेता के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने अपने ख़राब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी है और अपनी स्थिति के लिए कांग्रेस को ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि ‘सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं मेरे जीवन भर के लिए मृत्युदाई कष्ट का कारण हो गए। ब्रेन में सूजन, आँखों से कम दिखना, कानों से कम सुनना, बोलने में असंतुलन, स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।’
Pragya Thakur

NIA Court Issues Warrant Against Sadhvi Pragya Thakur : भोपाल की पूर्व सांसद और बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ मालेगांव ब्लास्ट को लेकर अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट मुंबई स्थित एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) कोर्ट द्वारा जारी किया गया, जो 2008 के मालेगांव बम ब्लास्ट मामले की सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा के लगातार पेशियों में अनुपस्थित रहने के बाद यह वारंट जारी किया है।

इसके जवाब में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए कहा है कि वो अस्पताल में हैं और कांग्रेस के टॉर्चर के कारण उन्हें जीवनभर का कष्ट मिला है। उन्होंने लिखा है ‘अगर जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी।’ उन्होंने लिखा है कि असंतुलित स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओं से उनके पूरे शरीर में सूजन है और एक हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा हैl

साध्वी प्रज्ञा को NIA कोर्ट से जमानती वारंट जारी

साध्वी प्रज्ञा इस समय स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘कांग्रेस के टॉर्चर सिर्फ ATS कस्टडी तक ही नहीं मेरेजीवन भर के लिए मृत्यु दाई कष्ट का कारण हो गएl  ब्रेन में सूजन,आँखों से कम दिखना,कानो से कम सुनना बोलने में असंतुलन स्टेरॉयड और न्यूरो की दवाओंसे पूरे शरीर में सूजन एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा हैl जिंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगीl’

मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी है BJP नेता

बता दें कि साध्वी प्रज्ञा 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में मुख्य आरोपियों में से एक हैं। हाल के महीनों में स्वास्थ्य आधार पर वे अदालत की पेशियों से लगातार अनुपस्थित रही हैं। इसे देखते हुए, कोर्ट ने मंगलवार को उनके ख़िलाफ़ जमानती वारंट जारी कियी है। कोर्ट का कहना है कि मामले की फाइनल बहस चल रही है और ऐसे में आरोपी का कोर्ट में मौजूद रहना आवश्यक है। कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा के ख़िलाफ़ 10 हज़ार का जमानती वारंट जारी किया है और उन्हें 13 नवंबर तक अदालत में पेश होने के कहा है।

खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया 

इस मामले में साध्वी प्रज्ञा के वकील जेपी मिश्रा ने कोर्ट से उनके खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर पेशी में छूट देने की अपील की है। लेकिन अदालत ने इस अनुरोध को अस्वीकार करते हुए कहा कि अब मामले की अंतिम बहस चल रही है और इस दौरान उनका उपस्थित रहना अनिवार्य है। इससे पहले मार्च में भी साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ इसी प्रकार का वारंट जारी हुआ था।  अब फिर वारंट जारी होने पर साध्वी प्रज्ञा ने अपनी तबियत का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि अगर वे जिंदा रही तो कोर्ट जरूर जाएंगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews