गडकरी का ऐलान, 3 महीने में बंद हो जाएँगे टोल नाके !

गडकरी का ऐलान, 3 महीने में बंद हो जाएँगे टोल नाके !

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin gadkari) ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आने वाले 3 महीनों के अंदर कई अवैध टोल नाकों को बंद करने जा रही है,क्योंकि देश में 60 किमी से कम दूरी के बीच में टोल नाका नहीं हो सकता है, लेकिन कई जगहों पर ऐसे टोल नाके चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े…MP News : शासकीय योजना में गंभीर घोटाला, हुए चौंकाने वाले खुलासे, उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

उन्होंने आगे कहा, कि ”आज मैं सदन को भरोसा दिलाता हूं कि ऐसे सभी टोल नाके सरकार आने वाले अगले 3 महीने के अंदर बंद करने जा रही है, क्योंकि यह गलत काम है और ऐसे टोल नाके चलाना पूर्णत अवैध है।

यह भी पढ़े…पत्नी से प्रताड़ित पति ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा, पत्नी मुझे मारती है

देश के नेशनल हाईवे पर 60 किलोमीटर की दूरी में सिर्फ एक टोल प्लाजा होगा, 60 किमी के बीच में अगर कोई दूसरा टोल प्लाजा है तो इसे अगले 3 महीनों में बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि देश के कई इलाकों में लोगों को आस-पास या बेहद कम दूरी पर जाने के लिए भी टोल चुकाने पड़ता हैं, इसलिए अब ऐसा नहीं होगा, इस समस्या के समाधान पर सदन के सुझाव को मानते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार आधार कार्ड के हिसाब से उस क्षेत्र के लोगों को पास जारी करेगी।

यह भी पढ़े…Government Job 2022 : सैनिक स्कूल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता व सैलेरी, 30 अप्रैल से पहले करें आवेदन

नितिन गडकरी ने सदन में अमेरिकी सड़कों का भी जिक्र किया, आगे उन्होंने कहा कि अमेरिका की सड़कें इसलिए अच्छी नहीं हैं, क्योंकि अमेरिका अमीर है अमेरिका अमीर है क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं भारत को समृद्ध बनाने के लिए, मैं सुनिश्चित करता हूं कि दिसंबर, 2024 से पहले भारत की सड़कें अमेरिका जैसा होंगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews