नितिन नबीन संभालेंगे BJP की कमान, अध्यक्ष बनने से पहले झंडेवालान समेत 4 जगहों पर करेंगे दर्शन-पूजन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नितिन नबीन के रूप में अपना 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. 45 साल के नबीन पार्टी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे. वे मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण करने से पहले दिल्ली के कई प्रमुख मंदिरों और गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे.
नितिन नबीन संभालेंगे BJP की कमान, अध्यक्ष बनने से पहले झंडेवालान समेत 4 जगहों पर करेंगे दर्शन-पूजन

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. 45 साल के नबीन BJP के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे. इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जो 49 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे.

पार्टी की कमान संभालने जैसे महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत नितिन नबीन पूजा-अर्चना के साथ करेंगे. जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी लेने से पहले वे मंगलवार, 20 जनवरी को दिल्ली के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाकर मत्था टेकेंगे और आशीर्वाद लेंगे. उनके इस कार्यक्रम में मंदिर और गुरुद्वारा दोनों शामिल हैं.

पदभार से पहले का पूरा शेड्यूल

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, नितिन नबीन मंगलवार सुबह सबसे पहले 8 बजे झंडेवालान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे. इसके ठीक आधे घंटे बाद, सुबह 8:30 बजे, वे मंदिर मार्ग पर स्थित वाल्मीकि मंदिर जाएंगे. उनका अगला पड़ाव कनॉट प्लेस का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर होगा, जहां वे सुबह 9 बजे पहुंचेंगे. इसके बाद वह सुबह 9:30 बजे बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे.

इन सभी जगहों पर दर्शन-पूजन करने के बाद ही नितिन नबीन पार्टी मुख्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद का कार्यभार विधिवत रूप से संभालेंगे. उनके अध्यक्ष बनने को पार्टी में एक युवा नेतृत्व की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews