Hindi News

नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, उनके अलावा किसी ने दाखिल नहीं किया नामांकन

Written by:Shyam Dwivedi
Last Updated:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। सोमवार, 19 जनवरी को संगठन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चली जिसमें केवल नितिन नबीन ने ही नामांकन भरा था। उनके अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया।
नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, उनके अलावा किसी ने दाखिल नहीं किया नामांकन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नया अध्यक्ष मिल गया है। सोमवार, 19 जनवरी को संगठन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चली जिसमें केवल नितिन नबीन ने ही नामांकन भरा था। उनके अलावा किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन की समय-सीमा खत्म होने के बाद पार्टी राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण की ओर से इस संबंध में एक पत्र जारी किया जिसमें कहा गया है​ कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सिर्फ एक ही नाम नितिन नबीन का प्रस्तावित हुआ है। नितिन नबीन अब जेपी नड्डा की जगह लेंगे।

बीजेपी द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार कहा गया है कि 16 जनवरी 2026 को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी और मतदाता सूची प्रकाशित हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सोमवार, 19 जनवरी 2026 दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। नितिन नबीन के पक्ष में 37 प्रस्ताव बयान में बताया गया कि नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए। जांच के दौरान सभी पर्चे सही और मान्य पाए गए।

नामांकन वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद, मैं राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में यह ऐलान करता हूं कि अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का नाम प्रस्तावित किया गया है। इसलिए उन्हें निर्विरोध चुना गया है।

नामंकन के दौरान इन दिग्गजों की रही मौजूदगी

बता दें कि नितिन नबीन के नामांकन में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। इन सभी की मौजूदगी में नितिन नबीन ने रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण को कागजात का पहला सेट सौंपा।

कैसे होता है बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव?

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और विभिन्न राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी पार्टी का राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी करता है। पार्टी के संविधान के मुताबिक, किसी भी राज्य के निर्वाचक मंडल के कम से कम 20 सदस्य मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किसी उम्मीदवार का प्रस्ताव रख सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि उम्मीदवार पार्टी का कम से कम चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहा हो और उसकी सदस्यता को 15 साल पूरे हो चुके हों। इसके अलावा, यह प्रस्ताव कम से कम पांच ऐसे राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव पहले ही पूरे हो चुके हों। इस पूरी प्र​क्रिया के चलते संगठन के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होता है।

2020 से जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। साल 2019 में अमित शाह के गृह मंत्री बनने के बाद जेपी नड्‌डा बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। छह महीने बाद 30 जनवरी 2020 को उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। नड्‌डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों के लिए उन्हें जून, 2024 तक एक्सटेंशन दे दिया गया था। इसके बाद भी नड्‌डा एक्सटेंशन पर थे।

Image

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews