
पटना, डेस्क रिपोर्ट| बिहार में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुन लिया गया| इसके साथ ही कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है|
बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए की रविवार को बैठक हुई| इसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया| बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन गए और राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा एवं पत्र पेश किया।
नीतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि कल सोमवार, 16 नवंबर को दोपहर बाद 4 से 4.30 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं मंत्रियों की संख्या के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कितने लोग शपथ लेंगे, यह भी तय हो जायेगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

