
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार यानी आज से उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू द्वारा बोर्डिंग गेट पर फीता काटकर की जाएगी। यहां इंडिगो उद्घाटन फ्लाइट लखनऊ से पहुंचेगी।
लखनऊ से नोएडा आ रही इस उद्घाटन उड़ान में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्य सचिव एसपी गोयल के साथ लगभग 75 कारोबारी परिवार और अन्य यात्री नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम रखा गया है जिसमें प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और मुख्य सचिव के साथ सांसद, विधायक और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
रखा गया है कार्यक्रम
एयरपोर्ट पर कमर्शियल सेवाओं की शुरुआत के लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारी कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं। पहले दिन इंडिगो एयरलाइंस नोएडा एयरपोर्ट से दो विशेष के साथ कुल 8 उड़ाने संचालित करने वाली है।
किसानों को कराई जाएगी यात्रा
नोएडा से लखनऊ के लिए सुबह 8:30 पर विशेष फ्लाइट रवाना होने वाली है। इस फ्लाइट के सभी 160 किसानों को यात्रा करवाई जाने वाली है। उनके साथ जेवर विधायक और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारी भी शामिल होंगे। 9:20 पर यह फ्लाइट लखनऊ पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों से संवाद कर एयरपोर्ट के लिए दी गई जमीन के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगे। वापसी में 2.30 पर लखनऊ से चली ये उड़ान 3.30 पर नोएडा पहुंचेगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

