अब हर शनिवार तिरुपति दर्शन के लिए जाइये, IRCTC दे रहा सुनहरा मौका

अब हर शनिवार तिरुपति दर्शन के लिए जाइये,  IRCTC दे रहा सुनहरा मौका

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) आपको गर्मियों के मौसम में ठंडी जगह घुमाने के स्पेशल टूर पैकेज बना (IRCTC Tour Packages) रहा है साथ ही आपको धार्मिक यात्रायें भी करा रहा है। चयन आपको करना है कि IRCTC के किस स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) की बुकिंग कर आप अपने गर्मियों को सुकून से काट सकते हैं।

घूमने के शौक़ीन और धार्मिक यात्राओं की इच्छा रखने वालों के लिए IRCTC अलग अलग स्पेशल टूर प्लान बनाता है।इस बार भी IRCTC ने ऐसे ही टूर प्लान बनाये (IRCTC new tour package) हैं। IRCTC ने भगवान तिरुपति में आस्था रखने वालों की चिंता करते हुए एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Tirupati Tour Packages) बनाया है।  02 दिन और  01 रात के तिरुपति स्पेशल टूर का किराया मात्र 14,800/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

ये भी पढ़ें – हजारों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में हुई 16800 की बढ़ोतरी, पीएफ-ग्रेच्युटी में भी इजाफा

IRCTC के इस स्पेशल हवाई टूर की विशेषता ये है कि ये सितम्बर 2022 तक प्रत्येक शनिवार को जायेगा। ये मुंबई से शुरू होगा और चेन्नई से होते हुए तिरुपति जायेगा। देखो अपना देश अभियान के तहत IRCTC देश को लोगों को सैर करा रहा है।

ये भी पढ़ें – MP: 4 वेदर सिस्टम एक्टिव, 9 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

यदि आप भी भगवान तिरुपति में आस्था रखते है और आपके मन में उनके दर्शन की इच्छा है तो IRCTC के इस स्पेशल टूर पैकेज का लाभ उठाइये। इसमें IRCTC तिरुपति के दर्शन की सुविधा भी दे रहा है।  अधिक जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर पर विजिट कर अपनी सीट की बुकिंग करा सकती हैं।

ये भी पढ़ें – दुष्कर्म मामले में डॉक्टर और पुलिस की बड़ी लापरवाही, हाई कोर्ट ने की तल्ख़ टिप्पणी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews