अब MP में होगी चंदन की खेती, प्रधानमंत्री मोदी ने CM Shivraj को दिया सुझाव

अब MP में होगी चंदन की खेती, प्रधानमंत्री मोदी ने CM Shivraj को दिया सुझाव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने गुरूवार को दिल्ली (Delhi) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होने पीएम को प्रदेश कोरोना की स्थिति, जनकल्याण और सुराज अभियान सहित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। मुलाकात में गुड गवर्नेंस को लेकर चर्चा हुई वहीं कई तरह के आइडिया पर विचार किया गया। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम शिवराज को MP में चंदन (Sandalwood) की खेती की सलाह भी दी। सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।

Digvijay Singh ने क्यों की अमित शाह की तारीफ, देखिये वीडियो

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज ने एक दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश में कोविड की स्थिति को लेकर सीएम ने जानकारी दी कि स्थिति नियंत्रण में है। पहले डोज़ का टीकाकरण 88 प्रतिशत से अधिक हो गया है, वहीं 27 प्रतिशत पात्र लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इसी के साथ प्रधानमंत्री के साथ बारिश व अतिवृष्टि को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में ‘सीएम राइज़ स्कूल’ योजना बनाई है जिसके अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी और 25-30 किलोमीटर के केंद्र में एक विद्यालय खोल रहे हैं। इस योजना को लेकर भी प्रधानमंत्री को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

सीएम शिवराज ने बताया कि एमपी में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए दीनदयाल समितियां बनाई है, इसकी जानकारी भी पीएम मोदी को दी गई। वहीं पिछले दिनों जबलपुर में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जनजातीय कल्याण के लिए एक योजना घोषित की गई, उसकी जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही फसलों उर्पाजन और कृषि क्षेत्र में नवाचार को लेकर भी चर्चा हुई और इस दौरान प्रधानमंत्री ने सीएम शिवराज को सुझाव दिया कि मध्यप्रदेश में चंदन की खेती की जा सकती है। सीएम ने कहा कि हमें फसलों का क्राफ्ट पैटर्न बदलना पड़ेगा, जिससे किसानों को अधिक लाभ हो। इसके अंतर्गत चंदन की खेती के विकल्प पर विचार करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews