अब कोविशील्ड के डोज में रखा जाए 6-8 सप्ताह का अंतर, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

वैक्सीन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड (covishield) के पहले और दूसरे डोज में 6 से 8 हफ्तों का अंतर रहना चाहिए। मतलब पहले डोज के 6-8 हफ्ते बाद दूसरा डोज लगाया जाए। मौजूदा समय में अमूमन पहले डोज के 28 दिन बाद वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जा रहा है, मतलब अभी ये अंतर 4 से 6 हफ्ते का है।

ये भी देखिये – Shivpuri News: लोकायुक्त के जाल में फंसा पटवारी, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

इस समय देश में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण चल रहा है जिसमें 60 साल के ऊपर तथा गंभीर बीमारी वाले 45 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। शुरूआत में पहले डोज के 4 से 6 हफ्ते बाद दूसरा डोज देने की बात कही गई थी और सामान्यतया पहले और दूसरे डोज में 28 दिन का अंतर रखा जा रहा था। लेकिन अब नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (NTAGI) और नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन की नई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि कोविशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच 6 से 8 हफ्ते का अंतर रखने पर ये अधिक प्रभावी होगी। इसी को लेकर केंद्र ने राज्य सरकारों को पत्र लिखा है और इसमें ये बात भी स्पष्ट की गई है कि कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज हर स्थिति में 8वें सप्ताह तक दे देना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews