Good News: इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, आदेश जारी, जानें कितनी बढ़ी सैलरी

कर्मचारियों

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने सफाई कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने 18 हजार अनुबंधित सफाई कर्मियों का वेतन 1000 रुपये बढ़ा दिया है।अभी तक पे-रोल पर लगे सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपये वेतन मिल रहा था जो 16 हजार रुपये कर दिया गया है।इसमें निगमों, परिषद व पालिका के सभी पे-रोल सफाई कर्मी शामिल हैं।

यह भी पढ़े.. Katni News : जिला अस्पताल से भागा कैदी, लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने लगभग 18 हजार अनुबंधित सफाई कर्मचारियों के वेतन में 1000 रुपये का इजाफा किया है। हालांकि सरकार के इस फैसला का लाभ कच्चे कर्मचारियों, डोर टू डोर कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 5 अप्रैल 2021 को करनाल में सफाई मित्र कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग (Urban Local Bodies Department) की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़े.. देश के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, इन राज्यों में स्थिति गंभीर, पीएम मोदी ने दिए कड़े निर्देश

इस संबंध में शहरी निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण गुप्ता ने सभी नगर निगमों के आयुक्त, जिला नगर आयुक्त, नगर परिषदों और समितियों के कार्यकारी अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। इससे करीब 18 हजार सफाई कर्मचारियों (Safai Employee) को फायदा होगा। प्रदेश सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन पहले ही 1500 रुपये बढ़ाते हुए 14 हजार रुपये कर चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews