Drone Didi Yojana: अब ड्रोन दीदी बनेंगी महिलाएं, केंद्र से मिलेगा प्रशिक्षण और मानदेय, जानें आवेदन का तरीका और योजना के लाभ

Drone Didi Yojana

Drone Didi Yojana: देश में लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किया जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगातार कोई ना कोई योजना लॉन्च की जा रही है जिससे महिलाओं को मदद मिल सके और वह अपनी पहचान बना सकें। ऐसी ही एक योजना नमो ड्रोन दीदी है जो कृषि के क्षेत्र में महिलाओं के बेहतर योगदान को सुनिश्चित करने का काम करने वाली है। इस योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

ड्रोन के जरिए खेती को आसान बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं और इसमें महिलाओं का योगदान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। गरुड़ एयरोस्पेस इस योजना के तहत अब तक 500 से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को इस बारे में प्रशिक्षित कर चुका है और 646 ड्रोन 20 राज्यों में महिला सेल्फ ग्रुप को दिए जा चुके हैं। चलिए आज इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी आपको देते हैं।

कब शुरू हुई ड्रोन दीदी Drone Didi Yojana योजना

नमो ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत 30 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना पर सरकार के 1261 करोड रुपए खर्च होने वाले हैं। इस बजट में 15000 महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन वितरित किए जाएंगे। देश की लगभग 10 करोड़ महिलाएं इन सहायता समूह का हिस्सा हैं।

मिलती है ट्रेनिंग

नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन किस तरह से उड़ाया जाए, डेटा विश्लेषण कैसे किया जाए और ड्रोन का रखरखाव कैसे होता है, इस संबंध में सारी जानकारी दी जाती है। ड्रोन के जरिए महिलाओं से अलग-अलग कृषि कार्य करवाए जाएंगे और उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। फसलों की निगरानी करने के साथ कीटनाशक और उर्वरकों का छिड़काव और बीज बोने की ट्रेनिंग भी योजना के तहत दी जाने वाली है।

कौन है पात्र

इस योजना के लिए केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यह उन महिलाओं के लिए है जो निम्न आर्थिक वर्ग से ताल्लुक रखती हैं और कृषि गतिविधि में शामिल हैं।

दस्तावेज

आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड, ईमेल आईडी, बैंक पासबुक होना जरूरी है।

ऑनलाइन करें आवेदन

  • नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए योजना के आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद पंजीकरण करना होगा या फिर साइन अप कर ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद यहां मांगी गई सारी जानकारी अच्छी तरह दर्ज कर दें और दस्तावेज अपलोड कर दें।
  • फॉर्म अच्छी तरह से भर देने के बाद जांच लें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

क्या होंगे लाभ

  • इस योजना के माध्यम से 15000 महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन मिलेंगे।
  • ड्रोन की सहायता से कृषि संबंधी कार्य आसानी से हो सकेंगे। यह सभी ड्रोन किराए पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • महिलाओं को 15 दिन का प्रशिक्षण मिलेगा और हर महीने 15000 रुपए मानदेय भी दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को स्थाई व्यवसाय और जीविका सहायता मिलेगी।
  • योजना के जरिए कृषि में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा।
  • किसान ड्रोन की मदद से फसलों पर आसानी से कीटनाशक का छिड़काव कर सकेंगे और बीज बो सकेंगे।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews