Officer Transfer 2023 : अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, जानें किसको कहां भेजा

police transfer news

Dehradun Policeman transfer : उत्तराखंड के देहरादून में एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसएसपी अजय सिंह ने 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को इधर-उधर किया है। इसके तहत 12 निरीक्षक और 6 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है और सभी को निर्देशित किया गया है कि सभी अपनी नवनियुक्ति स्थान के लिए रवाना होंगे।नई जगह पर जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले

  • निरीक्षक राजेश शाह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर भेजा गया है।
  • निरीक्षक राकेश गुसाई को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला ।
  • निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली को प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला ।
  • निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला से प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला।
  • निरीक्षक संजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकास नगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर ।
  • निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकास नगर ।निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश ।
  • निरीक्षक केआर पांडे को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी शिकायत पर प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय ।
  • निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा को प्रभारी महिला हेल्पलाइन पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट।
  • निरीक्षक संपूर्णानंद गैरोला को प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट से प्रभारी महिला हेल्पलाइन पुलिस कार्यालय ।
  • निरीक्षक मनोज असवाल को वाचन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी।
  • निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक।
  • उप निरीक्षक रविंद्र सिंह नेगी को थाना प्रभारी कालसी से साइबर सेल पुलिस कार्यालय ।
  • उप निरीक्षक वैभव गुप्ता को साइबर सेल पुलिस कार्यालय से थाना प्रभारी कालसी ।
  • उप निरीक्षक मोहन सिंह को थाना प्रभारी सेलाकुई से थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी ।
  • उप निरीक्षक शैंकी कुमार को चौकी पर भारी बिंदल थाना कैंट से थाना प्रभारी सेलाकुई ।
  • उप निरीक्षक रजनीश कुमार को थाना वसंत विहार से चौकी प्रभारी बिंदल थाना कैंट ।
  • उप निरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा को थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी से एसओजी शाखा देहरादून ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews