Officer Transfer 2024 : आईएएस के बाद अब 88 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी बदले, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

ips transfer

Bihar/Rajasthan IPS Transfer : बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच 22 आईएएस के बाद अब 79आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। इसमें कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। गृह विभाग के द्वारा किए गये तबादला के अनुसार लगभग एक दर्जन से अधिक जिलों में बेगूसराय, जहानाबाद, अरवल, नवगछिया, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया, बगहा, मधेपुरा, दरभंगा, मुंगेर, शेखपुरा और सीवान में एसपी बदले गए है।

यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादले

  • पटना के एसपी राजीव मिश्रा 2010 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है लेकिन वह पटना के एसएसपी बने रहेंगे।
  • 2012 बैच के अवकाश कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, वह दरभंगा में एसएसपी के अतिरिक्त बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 के अतिरिक्त प्रभार में हैं।
  • नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज को बगहा  पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • 2012 बैच के सुशील कुमार अब बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के सहायक निदेशक होंगे।
  • 2014 बैच के योगेंद्र कुमार अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 के समादेष्ता होंगे।
  • 2018 बैच के पूरण कुमार झा अब नवगछिया के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वह पटना यातायात के पुलिस अधीक्षक हैं। अन्य की लिस्ट नीचे दी गई है।

राजस्थान में भी 9 आईपीएस अफसरों के तबादले

राजस्थान में भी शुक्रवार 26 जनवरी की रात को राज्य की भजनलाल सरकार ने 9 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें केवल एडीजी स्तर के अधिकारी शामिल है।इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है, जिसके अनुसार सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव ने नए स्थान पर योगदान देने को कहा गया है।

  1. संजय अग्रवाल को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, जयपुर के स्थान पर इन्हें अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इंटेलीजेंस) की जिम्मेदारी दी गई है।
  2. आनन्द कुमार श्रीवास्तव- अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, राजस्थान के स्थान पर, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. संजीब कुमार नर्जरी- अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कम्युनिटी पुलिसिंग के स्थान पर, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस कार्मिक की जिम्मेदारी दी गई है।
  4. विशाल बंसल- अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन के स्थान पर, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
  5. विजय कुमार सिंह- अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, तकनीकी सेवाएं के स्थान पर, ATS और SOG का अतिरिक्त महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
  6. एस सेंगाथिर- अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, इंटेलिजेंस को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
  7. रूपिन्दर सिंघ- महानिरिक्षण पुलिस, भरतपुर रेंज के स्थान पर, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, जेल की जिम्मेदारी दी गई है।
  8. भूपेन्द्र साहू- महानिरीक्षक पुलिस, जेल के स्थान पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है।
  9. डॉ. बी. एल. मीणा- महानिरीक्षक पुलिस, जयपुर के स्थान पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कम्युनिटी पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews