Officer Transfer : अधिकारियों के फिर हुए तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, जानें किसको क्या मिली जिम्मेदारी

officer Transfer

UP IPS and PPS Transfer: नए साल से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर आईपीएस और पीपीएस अफसरों के तबादले किए है। योगी सरकार ने पुलिस महकमें में 3 IPS और 1 PPS अफसर का ट्रांसफर किया है, जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें प्रतीक्षारत चल रहे आईपीएस व्योम बिंदल और तिलोत्तमा वर्मा का भी नाम शामिल है।

इन अफसरों के हुए तबादले

  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के वापस आने के बाद प्रतीक्षारत तिलोत्तमा वर्मा को एडीजी प्रशिक्षण (प्रभारी) बनाया गया है। अभी तक प्रशिक्षण का अतिरिक्त कार्यभार पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष एव॔ डीजी रेणुका मिश्रा के पास था।
  • मुजफ्फरनगर में तैनात सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह को मेरठ का एसपी सिटी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • प्रतीक्षारत चल रहे आईपीएस व्योम बिंदल को मुजफ्फरनगर का सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
    पीपीएस तबादले में मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पीयूष कुमार सिंह को पीटीएस सुल्तानपुर भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग में भी फेरबदल

  • उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में भी महानिदेशक के तबादले किए गए है।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर बृजेश राठौर को बनाया गया है। वह अभी तक महानिदेशक परिवार कल्याण के पद पर कार्यरत थे। चिकित्सा एव स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पत्र जारी कर डॉक्टर बृजेश राठौर को रविवार यानी आज दोपहर बाद पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
  • महानिदेशक प्रशिक्षण (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) रहे डॉक्टर शैलेश कुमार श्रीवास्तव को महानिदेशक परिवार कल्याण और राजधानी के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी यानी कि सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ नरेंद्र अग्रवाल को महानिदेशक प्रशिक्षण (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) बनाया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews