PM Modi In Bangladesh: 497 दिन बाद प्रधानमंत्री की पहली विदेश यात्रा, बांग्लादेश के लिए हुए रवाना

PM Modi In Bangladesh: 497 दिन बाद प्रधानमंत्री की पहली विदेश यात्रा, बांग्लादेश के लिए हुए रवाना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पिछले वर्ष कोरोना काल (corona time) के शुरू होने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पहली विदेश यात्रा (foreign visit) है। प्रधानमंत्री आज दो दिवसीय बांग्लादेश (bangladesh) दौरे के लिए रवाना हो गए। सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री ढाका (dhaka) पहुंचेंगे जहां बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (prime minister sheikh hasina) स्वयं उनकी आगवानी करेंगी। इसके बाद वे सुबह 10:50 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होने नेशनल शहीद स्मारक जाएंगे। दोपहर 3:15 पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात करेंगे। इसके तुरंत बाद वे 3:45 पर नेशनल डे प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। शाम 7:45 पर प्रधानमंत्री मोदी बापू बंगबंधु डिजिटल वीडियो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

बँग्लादेश दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद पहली विदेश यात्रा पर जाने की उन्हें खुशी है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के आमंत्रण पर वे बांग्लादेश के दौरे पर जा रहे हैं। बांग्लादेश दौरे का ज़िक्र करते हुए उन्होंने ये भी बताया कि वह शुक्रवार को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह के साथ-साथ बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती पर किये जाने वाले समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की आर्थिक उन्नति के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना की तारीफ की साथ ही बांग्लादेश को भारत का पूरा समर्थन होने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें… Corona: 24 घंटे में 59 हजार नए मामले, बढ़ते संक्रमण पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री मोदी के बांग्लादेश दौरे के दौरान दोनों देशों में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि द्विपक्षीय वार्ता में सबसे खास चर्चा सैन्य सहयोग पर होगी। इसके अलावा कनेक्टिविटी परियोजना और ऊर्जा सहयोग के भी कई प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews