Omicron Alert : दिल्ली सरकार ने की तैयारी, रोज होंगे 3 लाख टेस्ट, बढ़ेगा होम आइसोलेशन

Omicron Alert : दिल्ली सरकार ने की तैयारी, रोज होंगे 3 लाख टेस्ट, बढ़ेगा होम आइसोलेशन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ओमिक्रोन (Omicron) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिल्ली सरकार (Delhi Government)  ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।  मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने आज गुरुवार को सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की और तय किया कि अब टेस्ट की संख्या बढ़ाकर 3 लाख टेस्ट प्रतिदिन  की जाएगी साथ ही होम आइसोलेशन को स्ट्रांग करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि  ओमिक्रोन के बारे में दो चीजें सामने आई हैं कि ये बहुत तेजी से फैलता है और ये बहित माइल्ड है यानि मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत बहुत कम पड़ती है। हम इसी हिसाब से तयारी कर रहे हैं।  दिल्ली सरकार ने तय किया है कि प्रतिदिन टेस्ट की संख्या बढ़ाकर 3 लाख की जाएगी , अभी हम 60-70 हजार टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – पूरे प्रदेश में एक बार फिर रात्रिकालीन कर्फ्यू

केजरीवाल ने कहा कि पिछले बार दूसरी लहर में अधिकतम एक दिन में 27 हजार केस आये थे लेकिन हम 1 लाख केस के हिसाब से तैयारियां कर रहे हैं। हम लोगों से अपील करेंगे कि वे घर पर रहें, अस्पताल ना भागें, आपका इलाज आपके घर पर ही होगा। इसलिए होम आइसोलेशन को स्ट्रांग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – अगर नहीं लगवाए कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज, तो नहीं मना सकते है आप नये साल का जश्न

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यदि किसी को कोरोना होता है तो सरकार की टीम उससे संपर्क कर उसे घर पर रहने का निवेदन करेगी फिर उसके घर पहुंचकर उसे किट देगी जिसमें दवाइयां, ऑक्सीमीटर, निर्देश सावधानियां होंगी और फिर उस मरीज की तेली काउंसलिंग डॉक्टर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार हमें ऑक्सीजन, दवाइयां सबके स्टॉक की तैयारी दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews