Omicron Effect: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जनवरी 2022 तक लगी रोक, सर्कुलर जारी

Omicron Effect: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जनवरी 2022 तक लगी रोक, सर्कुलर जारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अंतरराष्ट्रीय उड़ान (International flights) के जरिये विदेशों का सफर करने वाले यात्रियों को अभी और इन्तजार करना होगा। सरकार ने साफ़ किया है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभाव (Omicron Effect) को देखते हुए 31 जनवरी 2022 तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होंगी।

एविएशन रेगुलेटरी बॉडी, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानि DGCA ने सर्कुलर जारी कर ये जानकारी अपने अधिकृत ट्विटर हैंडिल पर दी है।  आपको बता दें कि कोरोना के काम होते प्रभाव को देखते हुए कुछ समय पहले DGCA ने फैसला किया था कि 15 दिसमबर से अन्तरराष्ट्रीय उड़ानों को मंजूरी दे दी जाएगी लेकिन इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 01 दिसंबर को इसकी सम्भावना से इंकार कर दिया।

अब DGCA ने एक नया सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि भारत आने जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 31 जनवरी 2022 तक रद्द किया जाता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews